PLFI के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:चोरी के सिम कार्ड से मांगते थे रंगदारी, जेल में हुई थी दोनों की दोस्ती

PLFI के नाम से लेवी वसूलने के मामले पर दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। ये चोरी के सिम कार्ड से रंगदारी मांगा करते थे। चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित कुमार मीणा ने बताया कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर परमेश्वर गोप के नाम से लेवी मांगने का मामला सामने आया था। इस संबंध में 2 जनवरी को गैस एजेंसी के संचालक राजेश कुमार केसरी द्वारा डुमरी थाना में केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन करते हुए अनुसंधान तेज की गई और डुमरी के हेमंत गुप्ता को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उससे कड़ाई से पूछने पर उसने इस घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार की। महिला का सीम कार्ड रख फोन लौट दिया था हेमंत ने बताया कि एक होटल में महिला का कुछ दिन पूर्व फोन चोरी हुआ था। उसका फोन वापस कर दिया पर उसके सिम कार्ड को रख लिया। इस सिम कार्ड से वो लेवी मांगा करता था। उसने बताया कि किसी मामले को लेकर 2020 में वह जेल में बंद था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पहाड़ी चिता नक्सली संगठन के एरिया कमांडर राम अवतार साहू से हुई। जेल से निकलने के बाद दोनों मिलकर लेवी वसूलने की योजना बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने राम अवतार साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। रामावतार पर 18 मामले हैं दर्ज एसडीपीओ ने बताया कि पहाड़ी चीता संगठन के गिरफ्तार रामावतार साहू के खिलाफ में लूट, हत्याकांड, लेवी सहित कुल 18 मामला पूर्व में थाने में दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *