सीएम मान से मिले गुरदासपुर योजना समिति के चेयरमैन:जगरुप सिंह ​​​​​​बोले- फोरलेन किया जाए मुकेरियां मार्ग, सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग

जिला योजना कमेटी गुरदासपुर के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के प्रदेश जनरल सचिव एडवोकेट जगरुप सिंह सेखवां ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। उन्होंने बैठक करके विधानसभा क्षेत्र कादियां और जिला गुरदासपुर के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा की। चेयरमैन जगरुप सिंह सेखवां ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ विधानसभा क्षेत्र कादियां और जिला गुरदासपुर में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की। सेखवां ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि धारीवाल और कादियां शहर में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं। इसके अलावा जिले में लिंक सड़कों की मरम्मत और नई चुनी गई पंचायतों को ग्रांट जारी करने की मांग भी की गई। गुरदासपुर-मुकेरियां मार्ग को फोरलेन करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि गुरदासपुर-मुकेरियां मार्ग को फोरलेन करने के प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करवाने के लिए केंद्र सरकार के सड़क मंत्रालय के साथ संपर्क करें, ताकि लोगों की दशकों पुरानी यह मांग पूरी हो सके। चेयरमैन जगरुप सिंह सेखवां ने बताया कि बैठक के दौरान जिला गुरदासपुर के गांव डल्ला गोड़िया में सैनिक स्कूल की स्थापना में तेजी लाने की भी मांग की गई। इसके साथ ही नैनकोट गांव में आईटीआई में स्किल सेंटर की स्थापना करने की मांग की गई है, ताकि स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के मौके प्रदान किए जा सकें। चेयरमैन जगरुप सिंह सेखवां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनकी सभी मांगों को बड़े ध्यान से सुनकर भरोसा दिया है कि लोगों से जुड़े हुए ये सभी मुद्दे पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे और इस वर्ष इन पर तेजी से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामले में सीमावर्ती जिला गुरदासपुर को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *