फाजिल्का में सिटी थाना पुलिस ने गाड़ियां चुराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है l जिनसे चोरी की 15 बाइक बरामद की l पकड़े गए आरोपी चोरी की बाइक का जुगाड़ वाहन मोटरसाइकिल ट्राली बनाने वाली फैक्ट्री को बेचते थे l जिसके बाद चोरी के बाइक के जुगाड़ वाहन तैयार कर उसे आगे बेचा जा रहा था l पुलिस ने इस मामले में दो जुगाड़ वाहन भी बरामद किए हैं और दो फैक्ट्रियों को नामजद भी किया है l एसएचओ लेखराज ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई थी l उक्त आरोपी बाइक चोरी करने के आदी हैं l जो चोरी किए बाइक को जलालाबाद की ओर से फाजिल्का बेचने के लिए आ रहे हैं l जिस पर पुलिस ने बाधा टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ पोपी और रमनदीप सिंह उर्फ दीप निवासी चक सिंघेवाला सैनिया के रूप में हुई है l जिनसे पुलिस ने पूछताछ के दौरान कुल 15 चोरी के बाइक बरामद किए हैं l पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने फाजिल्का, अबोहर, मुक्तसर और जलालाबाद इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया l जिन्हें अब अदालत में पेश किया गया है तो 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है l


