अमृतसर में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो हेरोइन और 4.50 लाख ड्रग मनी बरामद, डिलीवरी लेने के लिए आए

अमृतसर देहात पुलिस ने ड्रग्स और अफीम के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ों की हेरोइन, आई 20 कार और साढे़ चार लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपियों के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक चेक किए जा रहे हैं। एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि, यह कार्रवाई थाना भिंडी सैदा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान की। इस दौरान कार सवार दाे नौजवानों को रोककर चेकिंग की तो कार में से 2 किलो हेरोइन और डेढ लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह उर्फ बीरा और अजय वर्मा निवासी गांव मुजायरा, बंगा के रुप में हुई थी। आरोपी हेरोइन की खेप लेने के लिए अमृतसर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए इनके लिंक चेक किए और तीन लोकल आदमियों के गिरफ्तार किया जो कि इन्हें हेरोइन सप्लाई करते थे। तीनों आरोपी सुखदेव सिंह निवासी अटारीं, हरमनदीप सिंह उर्फानी निवासी और हरमन सिंह निवासी झब्बाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 300 ग्राम अफीम और 3 लाख की ड्रग मनी बरामद एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त देहाती पुलिस ने थाना लोपोके के तहत सोने वाली गली चौगावां से एक आरोपी को 300 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चौगावां निवासी सुखदेव सिंह के रुप में हुई है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ की जा रही है। बरामद हेरोइन, अफीम के स्रोत की पहचान की जा रही है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इन सभी मामलों में पुलिस ने 2 किलो हेरोइन, 300 ग्राम अफीम, 4.5 लाख ड्रग मनी और एक कार बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *