धौलपुर में 220 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन से निकलने वाली 33 के.वी. दरियापुर और सैपऊ लाइनों पर मरम्मत कार्य के कारण आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, यानी कुल 4 घंटे के लिए की जाएगी। इस बिजली कटौती से 33/11 के.वी. सब-स्टेशन दरियापुर से निकलने वाले 11 के.वी. फीडर लक्ष्मीनाथ ऑयल मील, महाराजा कोल्ड, सकतपुर, रॉमसन, ऑडेला, गरिमा, एम.सी.एम. उम्मेदी नार, रीकों पैनल, अल्फा, तगावली ट्रीटमेंट, पालीवाल और मित्तल वाला फीडर प्रभावित होंगे। इन फीडरों से जुड़े राजाखेड़ा बाइपास, उम्मेदीनगर राठौर कॉलोनी, सुंदर कॉलोनी और बजरंग कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। इसके अतिरिक्त, 33 के.वी. सैपऊ लाइन से संबंधित सभी क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने यह जानकारी दी है।


