BRTS के सेंटर डिवाइडर का काम जल्द शुरू होगा:रेलिंग की डिवाइडर और बस स्टॉप के हटाने का काम तेज होगा

हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद BRTS की एक तरफ की रेलिंग तोड़ने का काम तेज हो गया है। नगर निगम अब तेजी से कार्रवाई करते हुए अगले दो से तीन दिनों में यह काम पूरा करने की तैयारी में है। इसके बाद सेंटर डिवाइडर निर्माण की शुरुआत की जाएगी। जानकारी के अनुसार निरंजनपुर और जीपीओ चौराहे दोनों ओर से एक साथ काम शुरू करने की योजना है। हाईकोर्ट की टिप्पणी से पहले तक निगम द्वारा BRTS ढांचे को हटाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा था। लेकिन अदालत के निर्देशों के बाद कार्य में तेजी लाई गई है। जनकार्य समिति एवं उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि BRTS की एक तरफ की रेलिंग तोड़ने का काम लगभग दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद सेंटर डिवाइडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। डिजाइन लगभग तय सेंटर डिवाइडर की डिजाइन लगभग अंतिम रूप में है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि BRTS रेलिंग हटने के बाद भी डिवाइडर संरचना और बस स्टॉप को हटाना बड़ी चुनौती होगी और इसमें समय लग सकता है। इसके बाद ही डिवाइडर का स्थायी निर्माण शुरू किया जा सकेगा। दो तरफ से शुरू होगा काम राठौर ने बताया कि दो ठेकेदार फर्मों को तय किया गया है जो एक साथ काम दोनों ओर से सेंटर डिवाइडर का काम शुरू करेंगी। एक निरंजनपुर चौराहे की तरफ से तो दूसरी जीपीओ चौराहे की तरफ से। सेंटर डिवाइडर में आकर्षक लाइट के साथ ही पौधे भी लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सेंटर डिवाइडर को लेकर जल्द ही वर्कऑर्डर भी जारी कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *