मंदसौर में गुरुवार यानी आज तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती बिजली वितरण कंपनी के आवश्यक मेंटेनेंस काम के चलते की जा रही है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। कटौती के दौरान बीएसएनएल कॉलोनी, धाकड़ हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, सभ्यता सुपर मार्केट, चेलावत हॉस्पिटल, डीकेवाई क्षेत्र, गोल चौराहा, दत्त मंदिर रोड, दवाई बाजार, पुलिस कंट्रोल रूम, लक्कड़ पीटा और नयापुरा रोड में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार मेंटेनेंस की स्थिति के आधार पर बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।


