शाओमी इंडिया ने जयपुर में लॉन्च की नई सीरीज:10 जनवरी से शुरू होगी रेडमी-14सी 5जी की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री

स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी इंडिया ने बजट सेगमेंट में इनोवेशन करते हुए जयपुर में रेडमी 14सी 5जी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। यह डिवाइस मॉडर्न तकनीक, शानदार प्रदर्शन और तेज 5जी कनेक्टिविटी के साथ नजर आएगा। जिसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के प्रोडक्ट हेड गाैतम बत्रा और चीफ पीपुल ऑफिसर वरुण मदान ने होटल मैरियट में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि रेडमी 14सी 5जी की लॉन्चिंग को रेडमी नोट 14 5जी सीरीज की अभूतपूर्व सफलता का साथ मिला है। सिर्फ दो हफ्तों के भीतर इस सीरीज ने 1000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल कर लिया है। इसके फीचर्स की बात करें तो 17.5 सेमी (6.88 इंच) एचडी+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है और 600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें 4एनएम आर्किटेक्चर पर आधारित स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5जी प्रोसेसर को यूज किया गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन 10 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि रेडमी 14सी 5जी एक ऐसा स्मार्टफोन है जो खूबसूरत डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक का अनूठा मिश्रण है। इसका डिस्प्ले स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउजिंग देखने में शानदार अनुभव प्रदान करेगा। स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 12जीबी रेम की मदद से यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप नेविगेशन को आसान बनाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *