महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2026 के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा आवेदन वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। विद्यार्थी बिना विलम्ब शुल्क 17 दिसम्बर तक, सौ रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 22 दिसम्बर तक व परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क के साथ 28 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। एमडीएस विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2026 के लिए स्नातकोत्तर परीक्षाएं (पूर्वाद्ध एवं उत्तरार्द्ध) एमए, एमकॉम एवं डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स एमए भूगोल, ड्राइंग एंड पेंटिंग, इंडियन म्यूजिक एवं होम साइंस (केवल नियमित एवं पूर्व विद्यार्थी), एमए गणित (केवल स्वयंपाठी) आवेदन कर सकते हैं। पूर्व विद्यार्थी पार्ट तृतीय (अंतिम अवसर) बीएससी बीएससी (होम साइंस), बीएससी आईटी, बीएससी नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीसीए के लिए पार्ट तृतीय परीक्षा 2025 के फेल विद्यार्थी, ड्यू पेपर्स, पार्ट तृतीय परीक्षा 2025 में इम्प्रूवमेंट के लिए शामिल होने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पूर्व विद्यार्थी पार्ट द्वितीय (अंतिम अवसर), बीएससी, बीएससी (होम साइंस), बीएससी आईटी, बीएससी नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस, बीसीए के वह विद्यार्थी जो वर्ष 2025 की परीक्षा में फेल हुए थे, वह आवेदन कर सकते हैं। पूर्व विद्यार्थी (अंतिम अवसर) यूजी द्वितीय वर्ष (वार्षिक पद्धति) बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स व बीएससी ऑनर्स के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। नियमित एवं पूर्व विद्यार्थी यूजी तृतीय वर्ष (वार्षिक पद्धति) बीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स व बीएससी ऑनर्स के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेटबैंकिंग के जरिए कर सकेंगे। ई मित्र कियोस्क के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।


