फालना में रंजिश के चलते दो गुटों में टकराव:स्कॉर्पियो में की तोड़ फोड़, 4 दिन पहले स्कॉर्पियो–स्कूटी में टक्कर के बाद शुरू हुई रंजिश

पाली जिले के फालना थाना एरिया में बुधवार देर शाम को फालना–बाली रोड पर रंजिश का चलते तो गुटों में टकराव हो गया। स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फालना थाने के sho विक्रम सिंह सांधू ने बताया कि घटना को लेकर खुडाला निवासी गणपत चौधरी पुत्र प्रकाश चौधरी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया को 7 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वह फालना स्टेशन गया था। वापस घर जाते समय काले रंग की स्कॉर्पियो उसकी स्कूटी से टकराई। स्कॉर्पियों से कुशल पुत्र वागाराम चौधरी खुडाला, डंगाराम पुत्र पनाराम चौधरी खुडाला व दो अन्य लोग उतरे और सरियो व लकड़ी से मारपीट की। लोग एकत्रित हुए तो वे भाग गए। रिपोर्ट में बताया कि जाते–जाते उन्होंने धमकी दी। इसके डर से उसने रिपोर्ट नहीं दी। बोले–स्कॉर्पियो में नुकसान हुआ, रुपए दो रिपोर्ट में बताया कि 10 दिसंबर की शाम को वह अपनी स्कॉपियो के पास अजयपुरी, दिपकपुरी रमेश देवासी के साथ खड़ा था। इस दौरान स्कॉर्पियो, बोलोरो, एक कैम्पर व कार लेकर कुशल पुत्र वागाराम, डुंगाराम पुत्र पनाराम, रमेश पुत्र भुराराम, बाबुलाल बिलिया, मांगीलाल चौधरी (कोट) सहित 8-10 लोग आए। रिपोर्ट में बताया कि कुशल ने उतरते ही कहा कि 7 दिसंबर को तेरी स्कूटी टकराने से स्कॉर्पियो में नुकसान हुआ। उसके रुपए दो। इस बात को लेकर बहस करते हुए कहा उसकी स्कार्पियो को अपनी स्कार्पियो, बोलोरो व कैम्पर से जोरदार टक्कर मारी। उसके बाद सरिया एवं कुल्हाड़ी एवं लट्ट से ताबड़तोड़ स्कॉर्पियो पर वार तोड़फोड़ की। डर के मारे वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके साथ ही घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *