जॉर्जिया में दम घुटने के कारण पिछले दिनों 12 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 11 लोग भारत के रहने वाले थे और एक मृतक मोगा जिले के गांव घल कलां का रहने वाला था। मंगलवार को परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे समाजसेवी एसपी ओबरॉय ने परिवार को नया घर बनाकर देने का ऐलान किया। वहीं उन्होंने परिवार को हर महीने 5 हजार रुपए देने की बात भी कही। गांव घल कलां पहुंचे समाजसेवी एसपी ओबरॉय ने जार्जिया हादसे में मारे गए गगन के परिजनों से मुलाकात की और पांच हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से परिवार को हर महीने पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार को एक नया मकान भी बनाकर दिया जाएगा। एसपी ओबरॉय ने कहा कि, जार्जिया में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 12 लोगों की दम घुटने से मौत हुई थी। आज हम मोगा के गगनदीप के घर पहुंचे हैं और परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं इनके घर के हालत देखते हुए इनको नया मकान बनाकर दिया जाएगा और हर महीने इनको हमारी संस्था की ओर से पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। आज हमने पांच हजार का पहले चेक दे दिया है।


