अबोहर में बुजुर्ग महिला बैंक में बेहोश:पेंशन लेने गई थी, दो घंटों बाद भी नहीं आया होश

अबोहर के एक सरकारी बैंक में आज दोपहर अपनी 1500 रुपए पेंशन लेने गई 81 साल की वृद्ध महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह बैंक मे ही गिर गई। जब काफी समय तक भी उसे होश नहीं आया तो उसे समाज सेवी संस्था की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 81 साल की कृष्णा देवी को बैंक कर्मचारियों ने संभाला, लेकिन काफी समय तक उसे होश नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी, जिस पर सोनू और मोनू ग्रोवर तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस कर्मचारियों दी, वृद्ध के पास से आधार कार्ड मिला जिससे पता चला कि वह नई आबादी बडी पौडी की रहने वाली है। पुलिस और संस्था द्वारा उसके परिजनों को तलाश किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *