मोगा में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और बाइक बरामद, मंडी में कर रहा था ग्राहक का इंतजार

मोगा में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हेरोइन और बाइक बरामद हुई है। ये कार्रवाई थाना बधनी कला ने की। आरोपी कस्बा धर्मकोट के अधीन गांव शेरपुर तैयबा ​​​​का रहने वाला है। उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना मुखी गुरमेल सिंह ने कहा कि एसएसपी मोगा के निर्देशों तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, गुप्त सूचना के आधार पर अमरजीत सिंह शेरपुर तैयबा को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन और एक बाइक को बरामद किया गया। आज उसको कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया। पुलिस उससे आगे की पूछताछ करेगी कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और किसको देनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *