लुधियाना में गली से मिला व्यक्ति का शव:दुकानदार बोले-ठंडी कोल्ड ड्रिंक पी उसके बाद नहीं उठा,पुलिस परिजन ढूंढ रही

पंजाब के लुधियाना में आज गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में अर्जन ढाबा के साथ गली से एक 26 साल के व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देख शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मरने वाला व्यक्ति किसी बीमारी के कारण मरा है लेकिन पुलिस इस केस में पोस्टमॉर्टम करवा रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। मृतक के परिजनों को भी पुलिस ढंढ रही है। ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद नहीं जागा जानकारी देते हुए सुखदेव सिंह ने कहा कि मृतक ने अपना नाम करण बताया। वह पहले इलाके में एक ढाबे पर काम करता था। अभी इसे 10 से 12 दिन ही हमारी दुकान पर काम करते को हुए थे। ये खुद को रोपड़ का रहने वाला बता रहा था। इसने बिल्कुल ठंडी कोल्ड ड्रिंक किसी बच्चे से मंगवाई और वह पी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह जागा नहीं। पैरों में थी सोजिश मृतक का यहां कोई पारिवारिक सदस्य नहीं है। ये जिस ढाबा पर काम करने आया था उसके मालिक अर्जुन ने भी बताया है कि जब यह उनके पास काम मांगने आया था तो इसके पैरों में काफी सोजिश थी। उसने उसे काम पर रखने से मना कर दिया था। लेकिन फिर भी जब वह नहीं माना तो उसे 1 दिन के लिए काम पर रखा। इसके बाद वह दूसरी दुकान पर काम करने लग गया था। उसने उन्हें बताया था कि वह रोपड़ का रहने वाला है। उसे कारोबार में 5 से 6 लख का नुकसान हुआ है। कुछ लोगों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस कारण वह लुधियाना आ गया। उसके असल परिजनों के बारे किसी को नहीं पता। मृतक के पास कोई आधार कार्ड तक नहीं है। पुलिस मुताबिक शव की पहचान की जा रही है। परिजनों का पता चलते ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *