पिलानी के ITBP जवान की तिरंगा यात्रा निकली:पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टी, बीमारी के कारण हो गया था निधन

झुंझुनूं के पिलानी के आईटीबीपी के जवान अनिल चाहर का मंगलवार को निधन हो गया। जवान की पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव नरहड़ लाई गई। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान अनिल चाहर की पार्थिव देह सड़क मार्ग से जालंधर से सेना के विशेष वाहन द्वारा पिलानी लाई गई। पिलानी से नरहड़ तक डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग बाइक-ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पर लोगों ने की पुष्पवर्षा तिरंगा यात्रा के देवरोड़ पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से अनूप नेहरा और महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नरहड़ दरगाह इंतजामिया कमेटी और खादिम द्वारा भी पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। जवान अनिल चाहर जिस राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़े थे, उसके विद्यार्थियों ने भी व्याख्याता अभिषेक कटेवा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में, सड़क मार्ग से जवान अनिल चाहर की पार्थिव देह खेड़ला रोड स्थित उनके घर लाई गई। यहां उनके पिता बनवारी लाल और परिवार के अन्य सदस्य भावुक हो गए। 9 दिसंबर को बिगड़ी तबीयत बता दें… जवान अनिल चाहर (35) आईटीबीपी की 30वीं बटालियन में कॉन्स्टेबल पद पर तैनात थे। उन्हें 9 दिसंबर को अस्वस्थ होने पर यूनिट के साथी अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। जवान के पांच बहनें और चार भाई हैं। जवान की अंतिम यात्रा के PHOTOS… राजस्थान के सीआरपीएफ जवान का मणिपुर में निधन:इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से दो दिनों से अटकी पार्थिव देह, आज रात गांव पहुंचेगी कोटपूतली-बहरोड़ के सीआरपीएफ जवान कर्मवीर यादव (39) का 9 दिसंबर को मणिपुर में निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही जवान की पत्नी बेसुध हो गई। (पूरी खबर पढ़ें…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *