झालावाड़ के ग्रामीण इलाकों में ढाई घंटे बिजली बंद:12 दिसंबर को मेंटेनेंस कार्य के कारण रहेगी कटौती

जयपुर विद्युत वितरण निगम (JVVNL) झालावाड़ ने ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार, 12 दिसंबर को ढाई घंटे बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। निगम के एईएन अशोक शोराण ने बताया कि यह कार्य 220 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ पर स्थापित 5.0 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव के लिए किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी मंडावर लाइन से जुड़े 11 केवी फीडर गागरोन, बुढ़ मंडावर, मंडावर-ग्रामीण, गोवर्धनपुरा, मुंडेरी और मिष्टिन प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी सब-स्टेशन कोलाना से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली भी बंद रहेगी। निगम के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में आए दिन बिजली बंद होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इन शिकायतों के समाधान और विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *