नहर में मिला दिव्यांग का शव:हाथ में गुदे नाम से हुई मृतक की शिनाख्त

पाली जिले के सुमेरपुर थाना एरिया में मंगलवार शाम को जवाई बांध की नहर में एक 40 साल के दिव्यांग का शव मिला। जिसे मोर्चरी में पुलिस ने रखवाया तखतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि मृतक की पहचान जालोर जिले के उम्मेदाबाद (आहोर) निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र प्रभाराम मीणा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि उसके पास स्कूटी भी थी। पुलिस जांच में जुटी है। बता दे कि जवाई नहर के पहली और दूसरी पाण के दौरान भी शव मिला था। अब तीसरी पाण में बिठिया हेड के पास नहर में मिला शव मिला। हाथ पर रमेश नाम गुदा हुआ है। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। इनपुट – देवाराम मीणा, तखतगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *