दो अलग-अलग डकैती कांड में शामिल 7 गिरफ्तार:एक लोडेड देशी कट्टा और एक चाकू बरामद, भेजे गए जेल

हाल के दिनों में धनवार थाना इलाके में हुई दो अलग-अलग डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पूर्वी सिंहभूम का सूरज टुडू, पृथ्वी लोहार, सागर मुंडा, बिटुनाग सबर, मोहन किस्कु और पश्चिमी सिंहभूम का सुनील नायक उर्फ सुनील मुण्डा, गिरिडीह जिले के धनवार का इलियास अंसारी शामिल है। गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात धनवार थाना इलाके के राजा मंदिर के पास स्थित चन्द्रिका पंडित के घर से डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान तकनीकी व मानवीय सहयोग से छापेमारी कर रोहित शर्मा उर्फ टुटु विश्वकर्मा, आकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अन्य 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे धनवार में बीते 8 दिसंबर को हुए डकैती मामले में भी दो अभियुक्तों को कांड में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *