अमृतसर पुलिस ने एक कत्ल के आरोपी को 7 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2019 में पीओ करार दे दिया गया था। यह कार्रवाई थाना सी-डिवीजन की पुलिस पार्टी ने की है। ये मामला भक्तांवाला अमृतसर द्वारा सोनिया पत्नी रॉकी निवासी नूरी मोहल्ला ने दर्ज कराए गये थे। मामलों की जांच के दौरान सबसे पहले 27 मार्च 2017 को आरोपी रामबे पुत्र राजू निवासी नूरी मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 13 अप्रैल 2017 को आरोपी सन्नी पुत्र राजू निवासी नूरी मोहल्ला, 07 अगस्त 2017 को आरोपी शशि उर्फ भाप नूरी मोहल्ला, अमृतसर निवासी को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी रामबे, सन्नी और शशि उर्फ भाप को आजीवन कारावास और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई और आरोपी बोबी पुत्र राजू निवासी नूरी मोहल्ला अमृतसर को वर्ष 2019 में पीओ घोषित किया। आरोपी 7 साल से फरार चल रहा था, जिसे प्रवेश चोपड़ा, एसीपी साउथ, अमृतसर के नेतृत्व में मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सी-डिवीजन, अमृतसर इंस्पेक्टर नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया गया।


