हनुमानगढ़ के टिब्बी में बवाल मचा है। किसानों और पुलिस की झड़प 10 दिसंबर को हुई। ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो किसानों ने पथराव किया। बुधवार को हुए इस हिंसक प्रदर्शन की शुरुआत सालभर पुरानी है। पिछले साल से ही किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। कभी कैंडल मार्च, कभी धरना प्रदर्शन। गिरफ्तारियां भी हुईं। कब क्या हुआ, देखें इस वीडियो में… 1. 10 दिसंबर शाम पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। 2. हिंसा भड़कने के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान फैक्ट्री के पास जमा थे। 3. किसानों ने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। 4. किसानों ने फैक्ट्री के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। 5. उग्र भीड़ ने कई वाहनों को पलट दिया और इसके बाद आग के हवाले कर दिया। 6. पुलिस ने किसान नेताओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। ———— संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … राजस्थान-किसान भड़के, भीड़ को रोका, कांग्रेस विधायक हिरासत में:हनुमानगढ़ में फैक्ट्री का विरोध; 24 घंटे से बंद इंटरनेट, पथराव और आगजनी हुई थी हनुमानगढ़ में बवाल, किसानों-पुलिस में झड़प:16 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागे; कांग्रेस विधायक घायल, फैक्ट्री की दीवार तोड़ी


