ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र की पारस विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह यह वारदात उस समय हुई, जब युवती घर पर अकेली थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार बिलौआ निवासी राजवीर कुशवाह उसकी मां का दूर का रिश्तेदार है और अक्सर उनके घर आता-जाता था। बुधवार सुबह उसने युवती की मां को फोन कर बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहा है। उस समय मां घर से बाहर काम पर जा चुकी थीं। सब्जी देने के बाद राजवीर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने दोस्त सतीश कुशवाह के साथ वापस लौटा। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जब युवती ने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर आ गए। घर में अकेली देखकर राजवीर ने कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद सतीश ने युवती के हाथ-पैर पकड़े और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी युवती ने अपनी बड़ी बहन और मां को दी, जिसके बाद परिवार उसे थाने लेकर पहुंचा। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों राजवीर कुशवाह और सतीश कुशवाह को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को घर में अकेला पाकर उसके दूर के रिश्तेदार और उसके दोस्त ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की पारस विहार कॉलोनी में हुई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि बिलौआ निवासी राजवीर कुशवाह उसकी मां का दूर का रिश्तेदार है और उसका उनके घर आना-जाना लगा रहता था। बुधवार सुबह राजवीर ने युवती की मां को फोन कर बताया कि वह सब्जी लेकर घर आ रहा है। जब राजवीर घर पहुंचा, तब युवती की मां चौका-बर्तन का काम करने के लिए बाहर जा चुकी थीं और युवती घर पर अकेली थी। राजवीर ने सब्जी देने के बाद महाराजबाड़े से लौटने की बात कही। कुछ देर बाद राजवीर अपने दोस्त सतीश कुशवाह के साथ वापस लौटा। युवती ने दरवाजा खोला और उन्हें अंदर आने दिया। घर में युवती को अकेला देखकर राजवीर ने कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद सतीश ने युवती के हाथ-पैर पकड़े और दोनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अपनी बड़ी बहन और मां को दी। इसके बाद मां और बहन तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों राजवीर कुशवाह और सतीश कुशवाह को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


