कंटेनर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, हेल्पर घायल:युवक का टूटा पैर, जिला अस्पताल में इलाज जारी; नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे पर हादसा

नरसिंहपुर जिले में गुरुवार दोपहर NH-44 पर बकोरी टोल नाके के पास सड़क हादसा हुआ। राजस्थान से नागपुर जा रहे एक ट्रक को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था। दोपहर करीब 1 बजे एक कंटेनर ट्रक के सामने आकर रुका और अचानक रिवर्स लेने लगा। कंटेनर के पीछे आने से खड़ा ट्रक बुरी तरह दब गया। इस टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हेल्पर कृष्णा गुर्जर, जो धौलपुर, राजस्थान का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका पैर टूट गया और वह ट्रक के केबिन में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बकोरी टोल नाके को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस तुरंत पहुंची। घायल कृष्णा गुर्जर को नरसिंहपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कंटेनर को मौके पर ही रोक लिया गया है। टोल नाका प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि वे इस मामले की जानकारी ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *