इंदौर आईजी ने थानों का निरीक्षण किया:बुरहानपुर में कई थानों में मिली रिकॉर्ड में खामियां, पेंडिंग केस जल्द निपटाने के निर्देश

बुरहानपुर इंदौर आईजी अनुराग दो दिवसीय दौरे पर इन दिनों बुरहानपुर जिले में थे। पहले दिन उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर क्राइम मीटिंग ली, जबकि दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने जिले के थानों का ग्राउंड इंस्पेक्शन शुरू किया।सुबह आईजी ने जय स्तंभ स्थित ट्रैफिक थाना और फिंगरप्रिंट विभाग का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सीएसपी कार्यालय पहुंचे और यहां चल रही कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली। यहां से निकलकर उन्होंने गणपति नाके के पास बन रहे पुलिस विभाग के पेट्रोल पंप का जायजा लिया। इसके बाद आईजी अनुराग ने नेपानगर का रुख किया। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने नेपा थाना पहुंचकर रिकॉर्ड, स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। पास में स्थित एसडीओपी कार्यालय के पुराने भवन को भी उन्होंने देखा और व्यवस्था सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी अनुराग ने कहा कि एक दिन पहले वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक हुई थी और लौटते समय वे हमेशा किसी न किसी थाने का विजिट करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार वे खकनार गए थे और इस बार नेपानगर थाने का निरीक्षण किया है। रिकॉर्ड जांच में कुछ कमियां सामने आईं, जिन पर एसपी और एसडीओपी को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए।आईजी ने कहा— “साल खत्म होने में अब सिर्फ 20 दिन बचे हैं, ऐसे में लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाए। निगरानी बदमाशों और गुंडों पर कड़ी नजर रखी जाए। क्राइम कंट्रोल प्राथमिकता है।” उन्होंने शाम के समय पैदल गश्त बढ़ाने और बाजारों में पुलिस की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी तरह की वारदात की संभावनाएं खत्म हों और ट्रैफिक भी व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल सहित टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *