धौलपुर में संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण:सरकारी संस्थाओं में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश, छात्राओं का शैक्षणिक स्तर सराहा

संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया ने गुरुवार को धौलपुर जिले का दौरा किया। उन्होंने सैपऊ उपखंड मुख्यालय की सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई। आयुक्त ने प्रसूति वार्ड, दवा वितरण केंद्र, जनरल वार्ड, ओपीडी, लैब केंद्र और ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
स्थानीय लोगों ने संभागीय आयुक्त को अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी से अवगत कराया। इस पर, आयुक्त ने ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद, उन्होंने राजकीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर की जांच की गई, जो अच्छा पाए जाने पर उन्होंने सराहना की। मिड—डे मील की रसोई का भी निरीक्षण किया गया, जहां सफाई व्यवस्था कमजोर मिलने पर संस्था प्रधान को सुधार के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने पशु अस्पताल, ट्रेजरी ऑफिस और सीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का समय रहते निवारण करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *