पाली में मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध:मोहल्लेवासी एकजूट होकर पहुंचे शिकायत करने

पाली शहर के नेहरू नगर में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर एरिया के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि टावर लगने से उससे निकलने वाली विकिरणों के एरिया के लोगों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बालिया स्कूल के सामने की जाने वाली पार्किंग को लेकर भी नाराजगी जताते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने एडीएम और नगर निगम में अधिकारियो को ज्ञापन देते हुए कहा कि टॉवर लगाने से रोड छोटा हो रहा है। जहां टावर लगाया जा रहा है वह रिहायशी इलाका है। टावर का रेडियेशन बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों के लिए गंभीर बीमारियों का सबब बन सकता है। उन्होंने बताया कि पास ही में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, नेहरू उद्यान, बांगड़ म्यूजियम है। जहां टावर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर टावर लगवाया जा रहा है। साथ ही बालिया स्कूल के सामने अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है। जिससे आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कुछ गाडिया तो कई–कई दिनों तक पड़ी रहती है। इसके साथ ही जो गली का कॉर्नर है। महावीर पुस्तकालय वाला है, वहां गाडियों का जमावड़ा रहता है। जिससे मोहल्ले वालो को आने-जाने में परेशानी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *