झालावाड़ में राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं कर्मचारी संघ ने मंत्रालयिक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन खंडिया पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर के नाम विशंभर सहाय के चैंबर में दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम मीणा, जिला महामंत्री ललित कुमार भील और जिला मीडिया प्रभारी आरती खीची के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। जिला मीडिया प्रभारी आरती खीची ने बताया कि यदि मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंत्रालय कर्मचारियों के पदों के पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रमसिंह शक्तावत, रवि कुमार, अभिषेक सिंह, विष्णु प्रसाद योगी, आशा यादव, अनुराधा प्रजापति, तनिष सुमन, आरिफा बानो, किरण गुप्ता, रोडी बाई, शबाना परवीन, आकाश चौधरी, बालमुकुंद गुर्जर, पायल डाबी, अब्दुल कयूम, राजेंद्र मीणा, पूजा रावल और प्रभावती रीठा सहित कई मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया।


