आईटीआई कॉलेज झालावाड़ में एबीवीपी कार्यकारिणी घोषित:वीरेंद्र सिंह अध्यक्ष और विजयपाल सचिव बने; संगठन विस्तार पर जोर

गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नई कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार की गई। इस दौरान जिला संयोजक रवि मेघवाल उपस्थित रहे। नई महाविद्यालय इकाई में वीरेंद्र सिंह को इकाई अध्यक्ष और विजयपाल सिंह सिसोदिया को इकाई सचिव नियुक्त किया गया है। रोहन वैष्णव और दीपक वर्मा को इकाई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक रवि मेघवाल ने एबीवीपी के इतिहास और आयाम गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एबीवीपी सभी कॉलेजों में कार्यकारिणी का गठन करती है। मेघवाल ने कहा कि संगठन विस्तार का यह कार्य छात्र हित के मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *