बीजेपी कार्यालय अडाणी-अंबानी ने बनाया:पूर्व मंत्री ने कहा- कांग्रेस का भवन कार्यकर्ताओं के पैसे से बन रहा, जूली बोले- CTH बदलकर बीजेपी नेता माफिया को पनपा रहे

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा अलवर में कांग्रेस कार्यालय का नया भवन पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के पैसे से बन रहा है। वहीं बगल में बीजेपी का कार्यालय अडानी व अंबानी ने बनाया होगा। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बीजेपी के नेता तो सरिस्का में CTH को बदलकर खनन माफिया का पनपा रहे हैं। जहां पहला टाइगर लेकर आए उसी एरिया को बदला जा रहा है। दोनों नेताओं ने यह बात गुरुवार को अलवर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कही। अलवर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत के बनने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की यह पहली मीटिंग हुई। इस मीटिंग में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिसमें पार्टी के बड़े नेताओं ने कहा कि दिल्ली में सबसे अधिक संख्या में अलवर के कार्यकर्ताओं को लेकर जाना ह। दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन होना है। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि अलवर में बीजेपी का भवन तो पता नहीं अडानी या अंबानी ने बनाया है। लेकिन बीजेपी के बगल में जो कांग्रेस का भवन बना है इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दान है। अभी काम अधूरा है। पहले पैसे की कमी के कारण बीच में काम रुक गया था। अब फिर से काम को पूरा कराने में लगे हैं। अब थोड़े पैसे की जरूरत है। वोट चोर गद्दी छोड़ पर जुटेंगे दिल्ली में जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में अलवर के कार्यकर्ता की संख्या नंबर एक पर रही है। इस कार्यक्रम में भी अलवर से सबसे अधिक संख्या में पहुंचना है। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लेकर जाना है। वोट चोर गद्दी छोड़ का खुलासा राहुल गांधी ने किया था। चुनाव आयोग की मतदाता सूची दिखाई। रेकॉर्ड तक बताया। विदेशी महिला के नाम अनेक वोट निकले। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की है। यही सब जनता को बताना है। वैसे अब राजस्थान में सरकार की उल्टी गिनती चालू हैं। यह भी कहा कि बीजेपी ने आजादी से आज तक हम वंदेमातरम के नाम पर एक रहे हैं। ये इस पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पूरे देश में ये लोग एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगे हैं। इस रैली का एतिहासिक मैसेज जाना चाहिए। पूरे प्रदेश से अलवर से सबसे अधिक लोग जाने चाहिए। अलवर ग्रामीण से 250 गाड़ियों से नेता व कार्यकर्ता जाएंगे। अरावली के पहाड़ों को बचाने की बात कही जूली ने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ अरावली के पहाड़ हैं। दिल्ली के अंदर प्रदूषण से बुरा हाल है। सरकार अरावली की परिभाषा ही बदल रही है। ऐसा हुआ तो 11 हजार से अधिक पहाड़ियां प्रदूषण में बदल जाएगा। ये सरकार आम व्यक्ति को साफ हवा पानी नहीं दे पा रहे हैं। जूली ने कहा – अमेरिका में लोग बोले मुख्यमंत्री ने झूठ बोला जूली ने कहा कि सरकार ने प्रवासियों के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। पिछली बार के वादे सरकार भूल गई। मैं अमेरिका में गया तो वहां लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बाेलते हैं। 15 दिन में वादा पूरा करने का कहा लेकिन कुछ नहीं किया। जिसके लिए मैंने भी मुख्यमंत्री को सूचना भेजी थी। लेकिन कुछ नहीं किया। केवल एमओयू कागज पर करने में लगे हैं। धरातल पर कुछ नहीं है। प्रवासी के 24 चैप्टर में से कितने विदेश अध्यक्ष आए हैं। यह भी सरकार नहीं बता रही है। खैरथल-तिजारा में जिलाध्यक्ष के विरोध पर कहा जूली ने खैरथल तिजारा के जिलाध्यक्ष के विरोध पर कहा कि कांग्रेस में एकजुटता है। परिवार में थोड़ी बहुत नाराजगी हो जाती है। आने वाले समय में हम सब एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनेगी। पहला टाइगर जहां लेकर आए उसे बदल रहे, माफिया हावी हो रहा जूली ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने प्रदूषण लाने में कसर नहीं छोड़ी है। सीटीएच में खानें खुलवाने के लिए किसानों की जमीन, सिलीसेढ़ का इलाके को सीटीएच में करना चाहते हैं। पहला टाइगर जहां शिफ्ट हुआ। उस क्षेत्र को बदलना चाहते हैं। इससे समझ सकते हैं सरकार की योजना क्या है। गांव वाले आपत्तियां दर्शा रहे हैं। पहले भी नियम तोड़ने की कोशिश की। कोर्ट की फटकार के बाद वापस आए हैं। अब भी नियमानुसाार नहीं करेंगे तो हम चुप बैठने वाले हैं। ये सरकार सीटीएच के नाम पर माफिया को फायदा देने में लगी है। ये भर्तृहरि बाबा का रोड तक नहीं बनवा पा रहे हैं। दोनों मंत्रियों को चिंता नहीं है। उनको मॉनिटरिंग करनी चाहिए। अग्यारा बांध के आसपास प्रदूषण तेजी से बढ़ गया। वहां जमीन के अंदर जहर फैल गया है। उनकी फैसले बर्बाद हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *