जैसलमेर में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत:टक्कर के बाद खाई में गिरे, किसान की मौत, ट्रक-ड्राइवर गंभीर घायल

बुधवार को देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तेज रफ्तार में ट्रक भी पलट गया, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। एक किसान की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया। मामला जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र में स्थित भंभरा की ढाणी देर रात का है। ट्रक ड्राइवर की हुई मौत सदर थाना प्रभारी प्रेमदान रतनू ने बताया- नेशनल हाईवे-11 पर भंभरा की ढाणी के पास देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा में ट्रैक्टर पर सवार सगरा गांव निवासी किसान आईदान सिंह (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। दूसरी ओर, ट्रक में सवार दुर्गाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल चुका कुमारी और जसवंत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। मृतक ट्रेक्टर ड्राइवर के भाई रावल सिंह ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाडी चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *