इंदौर में चलती बाइक पर युवक से मारपीट:स्पोर्ट्स बाइक सवार बदमाशों ने थप्पड़ मारा, कपड़े खींचे; अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर

इंदौर के एरोड्रम इलाके में बुधवार रात एक युवक के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया। स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चलते वाहन पर युवक को थप्पड़ मारा और रुकवाने की कोशिश की। युवक के विरोध करने पर उन्होंने उसकी शर्ट तक खींच ली और धमकाते हुए भाग गए। एरोड्रम पुलिस ने पीड़ित आदित्य खतवाशे निवासी नंदन नगर की शिकायत पर बाइक नंबर MP09 AQ 5079 पर सवार दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह सिटी स्कूल के पास, कालका माता मंदिर रोड से गुजर रहा था। तभी सामने से आई स्पोर्ट्स बाइक पर बैठे दो युवकों में से एक ने अचानक उसे जोर से थप्पड़ मार दिया। वह किसी तरह संभला तो बदमाशों ने उसकी बाइक रोकने की कोशिश की और शर्ट पकड़कर खींचा, जिससे उसकी जेब फट गई। आदित्य के चिल्लाने पर दोनों आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस अब आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *