कटनी में बाघ ने महिला पर हमला किया:गंभीर हालत में एडमिट, वन विभाग ने दी 10 हजार रुपए की मदद

कटनी जिले के बरही वन क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बाघ ने खेत में बकरी चरा रही महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वन विभाग की टीम ने तुरंत उन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। यह घटना ताली रोहनिया बीट में सुबह करीब 10 बजे हुई। ताली रोहनिया की 40 साल की बेटी बाई अपने खेत में बकरियां चरा रही थीं। उनके पति अशोक बर्मन पास वाले खेत में गेहूं की बुआई कर रहे थे। तभी अचानक झाड़ियों से एक बाघ निकल आया और उसने बेटी बाई पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गहरी चोटें आईं। महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी गोविंद नारायण शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी बाई को अपने वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बरही अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वन अधिकारी शुक्ला ने बताया कि महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग ने तुरंत मदद के तौर पर महिला के परिवार को 10,000 रुपए दिए हैं। साथ ही विभाग ने इलाके में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खोज अभियान शुरू किया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *