श्योपुर विधायक 500 गायों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट:आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने गेट पर ताला लगाया

गुरुवार को श्योपुर में कांग्रेस ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 500 से अधिक आवारा गायों को 18 किलोमीटर तक हांककर कलेक्ट्रेट पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की। यह प्रदर्शन सुबह पांच बजे पांडोला गांव से शुरू हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया और कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया। विधायक जंडेल और अन्य कांग्रेसियों के पहुंचने पर, गेट बंद देखकर विधायक गेट पर चढ़ गए और मोहन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फसलें हो रही हैं बर्बाद विधायक जंडेल ने गेट पर बैठकर ही ज्ञापन पढ़ा और प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्योपुर जिले में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक अचानक सामने आए पशुओं के कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुरू की गई गौशालाओं को फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने सभी आवारा पशुओं को इन गौशालाओं में रखने की व्यवस्था करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गौशालाओं के बंद या निष्क्रिय होने से ही यह समस्या बढ़ी है। समाधान नहीं तो तेज होगा आंदोलन प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि यह समस्या किसानों और आमजन के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, और तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *