इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी का चार दिवसीय महोत्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज महोत्सव का तीसरा दिन है। सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है। मंदिर में बाबा के विग्रह का महाभिषेक किया जा रहा है। इसके साथ ही सवा लाख रक्षा सूत्रों को पूरे विधि-विधान के साथ अभिमंत्रित भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त इसमें शामिल होने पहुंचे हैं। बता दे कि 9 दिसंबर से आयोजनों की शुरुआत हुई थी। बुधवार को मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें 51 हजार दीपक प्रज्जवलित किए गए थे। मंदिर में आकर्षक सजावट करने के साथ ही भक्त भी अपने साथ 5 से 11 दीपक लेकर मंदिर पहुंचे और यहां प्रज्जवलित किया। रात में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। जिसमें कई गायकों के सुमधुर भजनों ने यहां समा बांधा। बाबा के विग्रह का महाभिषेक गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबा के विग्रह और बाबा रणजीत का पूरे विधि-विधान के साथ महाभिषेक किया जा रहा है। भक्त मंडल के सदस्यों और भक्तों की मौजूदगी में महाभिषेक किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों ने जय रणजीत के जयघोष भी किए। बाबा के विग्रह के महाभिषेक में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए है। सवा लाख रक्षा सूत्रों को किया जा रहा अभिमंत्रित मंदिर के पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रणजीत अष्टमी के अवसर पर बाबा के महाभिषेक के साथ सवा लाख रक्षा सूत्रों को पूरे विधि-विधान के साथ अभिमंत्रित किया जा रहा है। इन रक्षा सूत्रों को प्रभातफेरी के बाद भक्तों में निशुल्क वितरित किया जाएगा। गुरुवार रात को भी बाबा का महाभिषेक किया जाएगा और बाबा का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा, जो अलसुबह तक पूरा होगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5 बजे बाबा की विशाल प्रभातफेरी मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। देर रात प्रभातफेरी रूट का निरीक्षण रणजीत हनुमान मंदिर से 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार करने के साथ प्रभातफेरी रूट का निरीक्षण भी किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई लोगों की जांच की। बुधवार रात मंदिर परिसर में पुलिस बल और ट्रैफिक टीम तैनात रही। नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान डीसीपी आनंद कलादगी ने जवानों को प्रभातफेरी ड्यूटी के दौरान व्यवहार ठीक रखने, सुरक्षा उपाय अपनाने और सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपना बिहेवियर ठीक रखें और मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बाद में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह भी पहुंचे और उन्होंने जवानों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों से अवगत कराया। भक्तों से मिस बिहेव न करने के निर्देश एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे, इसलिए किसी भी जवान को उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं करना है। यदि कोई भक्त बहसबाजी या बदतमीजी करता है तो उसे शांत तरीके से समझाया जाए। अमित सिंह ने प्रभातफेरी के दौरान सभी जवानों को मोबाइल फोन से दूर रहने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी हालत में न मोबाइल का उपयोग होगा और न ही इयरफोन का। उन्होंने सख्त लहजे में कहा “जिसे इयरफोन लगा पाया गया, समझो उसकी नौकरी गई।” 600 से ज्यादा जवान तैनात डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि प्रभातफेरी का रूट 4 से साढ़े 4 किमी का है। इसमें लगभग 600 से ज्यादा का बल रहेगा। बुधवार को 100 से ज्यादा बल के साथ एरिया डोमिनेशन किया। लोगों को चेक भी किया है। ट्रैफिक टीम के साथ एरिया को क्लीन किया गया। कहीं भी अनावश्यक रूप से काफी लंबे वक्त से गाड़ी खड़ी है तो उसे हटाया जाएगा। पूरे रूट को क्लीन करेंगे। 15 वॉच टॉवर, लेफ्ट साइट में लगेंगे मंच 15 वॉच टॉवर और हाईराइज प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ बायनोक्यूलर रहेगा। पीएस सिस्टम रहेगा, अनाउंसमेंट भी रहेगा। मंच सभी लेफ्ट साइड में ही लगेंगे, मंच की साइज भी तय की गई है। कहीं भी खाना नहीं बनेगा। लॉकर वितरित कर सकते हैं। सुबह 3 बजे फोर्स यहां लग जाएगा। इमरजेंसी के लिए 3 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगी। एमपीईबी की टीम भी रहेगी। 70 से ज्यादा सीसीटीवी-4 ड्रोन कैमरों से रखेंगे नजर 70 से ज्यादा सीसीटीवी लगवाए हैं, मंदिर में कंट्रोल रूम बनेगा। 4 ड्रोन कैमरों से पेट्रोलिंग की जाएगी। मंदिर की तरफ से भी लाइव कैमरा की व्यवस्था रहेगी। उसकी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मेटल डिटेक्टर मशीन से भी चेकिंग करेंगे।


