शादी की जिद पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गला-घोंटकर मारा:मां-बेटे ने मिलकर लाश बोरी में भरी, पत्ते से ढककर भागे; दोनों गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में अफेयर के बाद एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला। ग्राम सिलाजु में रविंद्र गोंड का कई महीने से कुसफर की रहने वाली फूलवंती (25 साल) से अफेयर चल रहा था। युवती शादी करने की जिद करने लगी लेकिन वह तैयार नहीं था। जिद से परेशान युवक ने उसे मारने की प्लानिंग की। मामला सनावाल थाना क्षेत्र का है। 8 दिसंबर की रात रविंद्र युवती को घर छोड़ने के बहाने साथ ले गया। सुनसान जगह देखकर फूलवंती को उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद लाश को बोरी में भरकर गड्ढे में दबा दिया, फिर उसे पत्ते से ढक दिया। लाश ठिकाना लगाने में रविंद्र की मां ने भी साथ दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने थाने में शिकायत की, इससे परेशान था युवक पुलिस के अनुसार, यह घटना सनावाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिलाजु की है। आरोपी रविंद्र का ग्राम कुसफर निवासी फूलवंती (25 साल) से कई महीनों से प्रेम संबंध था। हाल ही में फूलवंती रविंद्र से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जिसके लिए रविंद्र तैयार नहीं था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने सनावाल थाने में रविंद्र के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी बात से परेशान होकर रविंद्र ने फूलवंती की हत्या की योजना बनाई। दुपट्टे से गला घोंटकर मारा घटना 8 दिसंबर 2025 की रात लगभग 8 बजे की है। रविंद्र फूलवंती को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। सुनसान जंगल मार्ग पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर बहस हुई, जिसके बाद रविंद्र ने युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। मां-बेटे ने मिलकर लाश ठिकाने लगाई हत्या के बाद रविंद्र घर लौटा और अपनी मां देवंती देवी को पूरी घटना बताई। मां-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्होंने शव को एक बोरी में भरकर गांव के पास बहने वाले नाले किनारे एक गहरे गड्ढे में दबा दिया और ऊपर से पत्तों से ढक दिया। अगले दिन फूलवंती के घर न लौटने पर उसके परिजन चिंतित हुए। उन्होंने रविंद्र से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी, जिससे परिजनों का संदेह गहराया। इसके बाद उन्होंने सनावाल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद रविंद्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया। रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रविंद्र और उसकी मां देवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *