जयपुर के सोडाला थाना पुलिस ने फर्जी जमीन का मालिक बन कर पोश कॉलोनियों में प्लाट बेचने वाली एक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जयपुर सिटी और जयपुर ग्रामीण में कई धोखाधड़ी और आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी साउथ दिगत आनन्द ने बताया कि 13 दिसम्बर 2023 को प्रेमसिंह ने सोडाला थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस में भू-माफिया अमित श्रीवास्तव, मालुराम मेहरा एवं पंकज चौधरी ने राजधानी प्रोपर्टी वाले अशोक जैन की पत्नी किरण जैन के तौर पर फर्जी भूखण्ड स्वामी एक महिला पेश कर उस से भूखण्ड संख्या 96 पार्श्वनाथ कोलोनी, अजमेर रोड को बेचने का इकरारनामा कर के 21 लाख रुपए ले लिये। जबकि वास्तविक किरण जैन ने भूखण्ड बेचा ही नहीं। जिस पर पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। दर्ज रिपोर्ट में नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई जिस पर आज अमित कुमार श्रीवास्तव, मालूराम और पंकज चौधरी को एक साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों बदमाशों से हुई पूछताछ में कई जानकारी आई सामने गिरफ्तार भू-माफियाओं ने बताया कि जयपुर शहर व आस-पास के ईलाकों में खाली भूखण्डों को देख कर चिन्हित करते है। असली जमीन के मालिक से भूखण्ड लेने के लिए नुमाईशी सौदेबाजी कर जमीन के कुछ दस्तावेज ले लेते हैं। उसके बाद जमीन के कागजों की फोटो कॉपी कर जमीन लेने के इच्छुक लोगों को यह दस्तावेज दिखा कर उन के सामने खुद असली जमीन के मालिक बनकर पैसा लेकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। आरोपी जयपुर सिटी और जयपुर ग्रामीण में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। 1 अमित कुमार श्रीवास्तव (35) पुत्र कमलेश कुमार निवासी मकान नम्बर 48 काली कोठी के पास वार्ड नम्बर 10 बी०एस०एन०एल० टावर के पास झोटवाडा जयपुर हाल किरायेदार प्लाट नम्बर 21 गणेशनगर 15, ग्वालिया बाबा मोड, मनसा रामपुरा, पुलिस थाना करधनी जयपुर पश्चिम 2. मालुराम (37) पुत्र लक्ष्मीनारायण मेहरा निवासी मकान नम्बर ए-55 सुशील पब्लिक स्कुल के पास, सुशीलपुरा अजमेर रोड पुलिस थाना सोडाला जयपुर दक्षिण 3. पंकज चोधरी (44) पुत्र सुरजमल चौधरी निवासी बी-2, पथ नम्बर 04, जमना नगर, शिव मन्दिर के पास पुलिस थाना सोडाला जयपुर दक्षिण


