योगी सरकार ने मंगलवार को 11 सीनियर IAS अफसरों के करीब 6 घंटे बाद 16 IPS अफसरों के भी तबादले कर दिए। इनमें लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अमरोहा, मैनपुरी, मिर्जापुर, बस्ती, कन्नौज और भदोही के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। सबसे चर्चित नाम लखीमपुर के एसपी गणेश प्रसाद साहा का है। उनका तबादला मैनपुरी कर दिया गया है। योगेश वर्मा समेत लखीमपुर के सभी 8 भाजपा विधायकों ने योगी से मुलाकात की थी। आरोप लगाया कि एसपी साहा माफिया से बात करते हैं। विधायकों का फोन तक नहीं उठाते। अब लखीमपुर के नए कप्तान संकल्प शर्मा हैं। वे हाल ही में लखनऊ ट्रांसफर होकर आए थे। वहीं, मिर्जापुर के एसपी अभिनंदन को हटा दिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल उन पर हमलावर थे। आरोप लगाया था कि एसपी उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को लोकसभा चुनाव में हराना चाहते थे। अभिनंदन अमरोहा के एसपी बनाए गए। सुल्तानपुर के एसपी हटाए गए, लेकिन कप्तानी कायम देखें लिस्ट… संजीव गुप्ता का ट्रांसफर रद्द, नहीं बैठा तालमेल वरिष्ठ अफसरों में संजीव गुप्ता का कुछ दिनों पहले किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। संजीव गुप्ता के ट्रांसफर को लेकर गृह विभाग और डीजीपी मुख्यालय में तालमेल नहीं बैठ पाया था। मेरठ से पूर्व में हटाए गए आईजी नचिकेता झा को स्थापना का आईजी बनाया गया है। वहीं, एडीजी एंटी करप्शन एन रविंदर को डीजीपी के जीएसओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डीआईजी स्थापना के पद पर तैनात शलभ माथुर को कार्मिक विभाग में डीआईजी बनाया गया है। अब 11 सीनियर IAS के भी ट्रांसफर को जानिए… 3 मंडलों के कमिश्नर बदले गए, गृह सचिव विवेक को आजमगढ़ का जिम्मा शासन ने 11 सीनियर IAS अफसरों के भी ट्रांसफर किए हैं। इनमें 3 मंडल के कमिश्नर भी शामिल हैं। गृह सचिव विवेक कुमार को आजमगढ़ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। आलोक कुमार सेकेंड को खेल एवं युवा कल्याण विभाग और लीना जौहरी को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव के प्रभार से हटाया गया है। कानपुर मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता को स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव बनाया गया है। आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर मनीष चौहान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी को वित्त विभाग के सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। उद्योग विभाग के निदेशक विजेंदर पांड्या को कानपुर मंडल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉक्टर रूपेश कुमार को महानिरीक्षक निबंधन के प्रभार से हटाया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। नरेंद्र प्रसाद पांडेय को नियोजन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालकृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। कानपुर से पहले इन जिलों में तैनात रह चुके हैं अमित गुप्ता आईएएस अमित गुप्ता 2000 बैच के हैं। ग्वालियर निवासी अमित गुप्ता ने अब पब्लिक अफेयर में मास्टर भी कर चुके हैं। बतौर आईएएस वे सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के रूप में मेरठ से कार्य शुरू किया, इसके बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट आगरा रहे। मुख्य विकास अधिकारी आगरा, जालौन के साथ जिलाधिकारी हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, कन्नौज, प्रतापगढ, इटावा, महाराजगंज, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बिजनौर, पीलीभीत, रायबरेली में कार्य कर चुके हैं। शासन में तकनीकी शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, चिकित्सा शिक्षा तथा विशेष सचिव और सचिव मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 4 दिन पहले 46 आईएएस के तबादले किए गए थे
इससे पहले 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। आईएएस संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग के प्रमुख सचिव की कमान दी गई थी। वैभव श्रीवास्तव को सचिव गृह बनाया गया था। अजीत कुमार सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। राजेश कुमार खाद्य एवं औषधि प्रशासन मामलों का आयुक्त बनाया गया था। अखिलेश मिश्रा अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। अटल राय सचिव पंचायती राज बनाया गया था। नरेंद्र कुमार पांडे की सचिव ग्राम में विकास विभाग की नियुक्ति की गई थी। बृजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाए गए थे। ————————- यह खबर भी पढ़ें IAS संजय प्रसाद 9 महीने बाद फिर प्रमुख सचिव गृह, अखिलेश के कमेंट के बाद अनिल कुमार से विभाग छीने योगी सरकार ने नए साल के अगले ही दिन गुरुवार, (2 जनवरी) की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। विशेष सचिव से लेकर अपर मुख्य सचिव स्तर के 46 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर


