बॉर्डर एरिया में मिलिट्री कैंट में घुसा जासूस?:जैसलमेर में आर्मी ने पकड़ा; कहा-लखनऊ का रहने वाला, लेकिन मराठी-अंग्रेजी बोलता रहा; पता भी गलत निकला

जैसलमेर में आर्मी एरिया की तारबंदी को क्रॉस कर एक संदिग्ध व्यक्ति सोमवार रात करीब 10 बजे अंदर घुस गया। आर्मी के जवानों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पूरी रात पूछताछ की। संदिग्ध के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। बैग में मोबाइल चार्जर और कुछ कपड़े मिले हैं, लेकिन कोई फोन नहीं मिला। आर्मी ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को पोकरण पुलिस के हवाले कर दिया। अब इंटेलिजेंस एजेंसियां व्यक्ति से पूछताछ कर पता लगाएंगी कि क्या यह व्यक्ति जासूसी के इरादे से अंदर घुसा था? जानकारी के अनुसार मिलिट्री स्टेशन के अंदर घुसने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हसीद फरीदी उर्फ बबलू बताया है। संदिग्ध युवक का कहना है कि वह लखनऊ के अमीनाबाद का रहने वाला है, लेकिन बातचीत के दौरान वह मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा के शब्दों का उपयोग कर रहा था। जब आर्मी जवानों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास कोई आईडी भी नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। मिलिट्री एजेंसी की पूछताछ के दौरान संदिग्ध शख्स ने जिस स्थान पर ठहरने का दावा किया था, वहां वैरिफिकेशन में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच में पता चला है कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां रुका ही नहीं था, जिससे आर्मी का शक और गहरा हो गया है। अब पुलिस और जांच एजेंसियां करेगी पूछताछ
मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया है। यहां से संयुक्त जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पहले भी इसी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा जा चुका है। पहले पकड़े गए थे 4 संदिग्ध
इससे पहले 6 अक्टूबर 2023 को आर्मी ने पोकरण क्षेत्र से 4 संदिग्धों को पकड़ा था, जिनकी कार से 91 आर्मी की न्यू पैटर्न यूनिफॉर्म, हेलमेट, जूते, बेल्ट, ग्लव्स और अन्य सामान बरामद हुए थे। उस वक्त भी संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें नाचना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। नाचना थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि सेना की खुफिया एजेंसी मिलिट्री इंटेलिजेंस ने नाचना फांटे के पास आर्मी एरिया में घूम रहे 4 संदिग्धों को पकड़ा था। चारों संदिग्ध सूरतगढ़ के रहने वाले हैं। सूरतगढ़ की कुछ दुकानों से यह यूनिफॉर्म लेकर जैसलमेर जा रहे थे, इस दौरान पकड़े गए। (पूरी खबर पढ़ें) 24 दिसंबर को मार गिराया था घुसपैठिया
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना इलाके के गांव एक एक्स के पास 24 दिसंबर की रात को बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। बीएसएफ को घुसपैठिए के भारतीय सीमा में घुसने की जानकारी मिली थी। बीएसएफ को जीरो लाइन के पिलर नंबर 552 और 553 के बीच से भारतीय सीमा में तारबंदी पर चढ़ने का प्रयास करता व्यक्ति नजर आया। बीएसएफ के ललकारने पर भी जब वह नहीं रुका तो उसे बीएसएफ जवानों ने गोली मार दी। इससे वह तारबंदी के पास ही ढेर हो गया। —— घुसपैठिए पकड़े जाने की ये खबरें भी पढ़िए… बाड़मेर में पाक घुसपैठिया पकड़ा, 15KM अंदर तक घुसा:मोबाइल और डायरी मिली; थार पारकर जाने के लिए बस का पता पूछ रहा था राजस्थान में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने अगस्त में एक घुसपैठिए को पकड़ा था। बाड़मेर से लगती भारतीय सीमा में तारबंदी पार कर घुसपैठिया बॉर्डर से 15 किलोमीटर अंदर सेड़वा के झड़पा गांव तक पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़िए… भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को मारी गोली:रात 1 बजे राजस्थान में घुस रहा था, चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो फायर कर दिया भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने मार्च में एक घुसपैठिए को मार गिराया था। वह पाकिस्तान से भारत सीमा में आने की कोशिश कर रहा था। उसे भारतीय सीमा में घुसते हुए BSF के जवानों ने देखा तो उसे मना किया। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *