UP में ठंड से 24 घंटे में 15 की मौत:दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट, राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट या डायवर्ट हुई हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोलकाता, पटना और श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कोलकाता एयरपोर्ट पर दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को नागपुर, भुवनेश्वर और रायपुर डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली में सुबह बारिश हुई। धुंध के कारण 10 ट्रेनें भी लेट हुई हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर भी 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट चलीं। उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में सोमवार से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। दिन-रात का टेम्परेचर 2-3°C गिर सकता है। कोल्ड वेव का भी असर रहेगा। मध्य प्रदेश में 7 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। 10 जनवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश, कोहरा और बर्फबारी की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 7 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश होगी 8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा, साउथ में बारिश राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज घने कोहरे का 15 जिलों में ऑरेंज, 4 जिलों में यलो अलर्ट, पारा 10 डिग्री तक गिरा राजस्थान में घने कोहरे ने फिर से सर्दी तेज कर दी है। रविवार को जयपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, करौली समेत अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (सोमवार) भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के 19 जिलाें में घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… एमपी में 12 जनवरी से हल्की बारिश: कल से ठंड का असर फिर बढ़ेगा; ग्वालियर-मुरैना में स्कूलों की छुट्‌टी मध्यप्रदेश में 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर मंगलवार से शुरू होगा। दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शीतलहर के चलते ग्वालियर और मुरैना में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, भिंड में स्कूलों का समय बदला है। पढ़ें पूरी खबर… UP के लखनऊ में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य: 46 जिलों में बर्फीली हवाएं, 15 की मौत यूपी के 33 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ समेत कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। ठंड से प्रदेश में 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे के कारण 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। ट्रेन-बस पर भी असर देखने को मिला। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट आईं। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 14 जिलों में कोल्ड डे: अगले 2 दिनों तक ठंड से राहत नहीं; 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद बिहार में अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 2 दिन बाद तापमान और गिरेगा। मैसम विज्ञान केंद्र ने पटना, मोतिहारी, सीवान,सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, वाल्मीकिनगर, सहरसा, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा और गया में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।​​​ पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल के 7 जिलों में आज भारी बर्फबारी: शिमला का मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 11.4 डिग्री ज्यादा हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री ज्यादा 23 डिग्री पहुंच गया है। IMD के अनुसार चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 6 शहरों में बारिश: 11 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट, हिसार, फरीदाबाद के दिन सबसे ठंडे हरियाणा में आज सुबह सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में डेंस फॉग का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में धुंध का अलर्ट है उनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड: अंबिकापुर में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवा से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर और मैनपाट में सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन है। रविवार को अंबिकापुर में रात का पारा 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेशभर में सबसे ठंडा है। इससे रात के तापमान में फिर कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *