मथुरा में मौसा ने किया नाबालिग से दुराचार:पीड़िता की मां ने की पुलिस से शिकायत,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां मौसा पर नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 9 साल की है पीड़िता वृंदावन कोतवाली इलाके की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 9 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ बहन के पति ने गलत काम किया है। पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत पर वृंदावन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। एक सप्ताह से रह रही थी मौसा के घर पीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत के अनुसार 1 जनवरी को उसकी बेटी मौसी के घर गई थी। जहां पीड़िता के 30 वर्षीय मौसा ने मौका पाकर रात में उसे अकेला पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता जब एक हफ्ते बाद घर आई तो उसने आप बीती अपनी मां को बताई। जिसे सुनते ही पीड़िता की मां सकते में आ गई। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में जांच कर जो विधिक कार्यवाही होगी वह की जायेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *