लालगंज के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की लिस्ट जारी:देर रात जारी हुई लिस्ट जिला अध्यक्ष ने दी सभी को बधाई मजबूती से कम करें पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट को जिले के चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार की देर रात्रि को जारी की। सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मजबूती से काम करने की बात कही। जिससे संगठन को धरातल पर मजबूती दी जा सके। इन पदाधिकारियो को मिली जिम्मेदारी भाजपा लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अतरौलिया विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अतरौलिया मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद जिला प्रतिनिधि धीरज मिश्रा, कोयलसा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा जिला प्रतिनिधि प्रिंस सिंह, कौड़ियां मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह जिला प्रतिनिधि आशुतोष चौबे को बनाया गया। अहिरौला मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य जिला प्रतिनिधि रंजय तिवारी,मड़ियापार मंडल अध्यक्ष राजू राजभर,जिला प्रतिनिधि शैलेश सिंह निजामाबाद विधान सभा के मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी जिला प्रतिनिधि सत्य नारायण भारती,सरायमीर मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य जिला प्रतिनिधि संदीप अस्थाना को बनाया गया। तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय जिला प्रतिनिधि राम भवन राम,फूलपुर पवई विधान सभा के पवई मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,जिला प्रतिनिधि राममनी यादव,फूलपुर मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार बिद जिला प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय जिला प्रतिनिधि प्रमोद राजभर को बनाया गया। मैगन मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती जिला प्रतिनिधि अजय गुप्ता,दीदारगंज विधान सभा के सिकरौर मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर जिला प्रतिनिधि मनीष चंद्र विश्वकर्मा, मार्टिनगंज मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जिला प्रतिनिधि गौरव राय गोलू को बनाया गया। मोहम्मदपुर मंडल अध्यक्ष मनीष राय जिला प्रतिनिधि उग्रसेन चौहान,दीदारगंज मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार जिला प्रतिनिधि रोशन कुमार राजभर, लालगंज विधान सभा के लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जिला प्रतिनिधि रजनीश जायसवाल को बनाया गया। पल्हना मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह जिला प्रतिनिधि जगदीप साव,बरदह मंडल अध्यक्ष शरद राय जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, देवगांव सिधौना मंडल अध्यक्ष अलका सिंह जिला प्रतिनिधि अजय जायसवाल,ठेकमा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्या जिला प्रतिनिधि आशीष गुप्ता बनाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *