बठिंडा में पति-पत्नी की हत्या:खेत में बने मकान में रहता था दंपती, तेजधार हथियारों से किया हमला, डीआईजी मौके पर पहुंचे

पंजाब में बठिंडा के रामपुर फूल कस्बे के पास बडियाला गांव के खेतों में रहने वाले पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दंपती की हत्या की सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हत्या की जानकारी मिलते ही डीआईजी हरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मृतक की पहचान 66 वर्षीय गियास सिंह पुत्र करनैल सिंह और 62 वर्षीय उनकी पत्नी अमरजीत कौर रुप में हुई है। तेजधार हथियार से दोनों का मर्डर किया गया। दोनों के सिर पर चोट के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीमों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। डबल मर्डर की सूचना मिलने पर बठिंडा रेंज के DIG हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दंपती खेत में बने एक मकान में अकेला रहता था। पुलिस को रात में मर्डर की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *