पुलिस कॉस्टेबल भर्ती-2023:चरित्र-दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल के बाद 103 अभ्यर्थी योग्य घोषित, 12 जनवरी को मिलेंगे नियुक्ति आदेश

पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 में दौसा जिले की चयन सूची कॉन्स्टेबल सामान्य व बैन्ड के लिए 111 अभ्यार्थियों को बायोमेट्रिक, दस्तावेज सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया गया, जिनमें से 109 अभ्यर्थी उक्त कार्यवाही के लिए उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक, दस्तावेज सत्यापन व स्वास्थ्य परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन पश्चात 103 अभ्यर्थी योग्य पाए गए। एडीजी के निर्देशों की पालना में इन पात्र अभ्यर्थियों को 12 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार उत्सव में सम्मिलित कर नियुक्ति आदेश प्रदान किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सूची विभागीय वेबसाइट पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 11 जनवरी को शाम 4 बजे तक आवश्यक रूप से रिजर्व पुलिस लाइन दौसा में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थिति नहीं होने पर यह मानते हुए की आप उक्त पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक नहीं हैं, जिससे आपका नाम चयन सूची से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *