कार ने युवक को उड़ाया, उछलकर सिर के बल गिरा:ग्वालियर में हिट एंड रन का वीडियो; दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था

ग्वालियर में हिट एंड रन का वीडियो सामने आया है। सड़क पर दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक हवा में उछला और सिर के बल जा गिरा। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। घटना सात दिन पहले 31 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो वहां एक घर की बालकनी में खड़ी युवतियों ने बना लिया था, जो मंगलवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था युवक
हिट एंड रन में घायल युवक की पहचान रितिक गुप्ता(22) के रूप में हुई। वह महेंद्र नगर गदाईपुरा का रहने वाला है। 31 दिसंबर की रात 11.30 बजे पड़ाव थाने के पास पाठक गेस्ट हाउस के बाहर अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मना रहा था। रितिक और उसके दोस्तों का युवकों के एक अन्य गुट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तीन तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम किसी बात को लेकर दूसरे गुट से विवाद
विवाद बढ़ा तो रितिक के दोस्त और अन्य युवक एक दूसरे के साथ सड़क पर ही लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। रितिक सड़क पर खड़ा था कि तभी लोको की तरफ से आ रही ब्लू कलर की इंडिका कार क्रमांक MP07 EA-0651 ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी को भगा ले गया। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके दोस्तों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी युवक की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
पड़ाव थाना सर्किल के सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को एक्सीडेंट हुआ था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घायल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर कार भी जब्त कर ली है। यह खबर भी पढ़ें उज्जैन में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 30 घायल, 3 की हालत गंभीर उज्जैन के फर्नाखेड़ी गांव के नजदीक जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे की है। सामने आए वीडियो में पिकअप का बैलेंस एक अन्य वाहन ने ओवरटेक करते वक्त बिगाड़ दिया। जिससे पिकअप पलटी खा गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *