जिले के समाहरणालय से लेकर प्रखंड कार्यालय में आपका कोई काम नहीं हो रहा है तो इसकी शिकायत डीसी से कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए डीसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन द्वारा जारी किया गया व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अबुआ साथी नाम से शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा शिकायत के समाधान पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


