सीएम हेमंत सोरेन से मंगलवार को बिहार के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दीं। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद और विधायक भूषण तिर्की ने मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह, पलामू के आईजी सुनील भास्कर, विधि सचिव राजेश शरण सिंह, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल और झारखंड प्रौद्योगिकी विवि के वीसी प्रो. डीके सिंह भी सीएम से मिले व नववर्ष की बधाई दी।


