भास्कर न्यूज | अमृतसर मंगलवार को सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने के लिए भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो ए. काउसिनो, अपनी पत्नी बारबरा उरदमपिलेटा और उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो गुआनी के साथ पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ सियासी सलाहकार डॉ. मनदीप िसंह चटवाल भी मौजूद थे। गुआनी ने कहा कि वह पहली बार नए साल के उपलक्ष्य में आए हैं। उनका कहना है कि यह दौरा भारत और उरुग्वे के बीच करीबी रिश्ते बनाने की कोशिश का एक हिस्सा है। इसी तरह से भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो ए. काउसिनो ने कहा कि हम यहां आस्था के तहत आए हैं। उनका कहना है कि हम कामना करते हैं कि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते बने रहें और भारत के लोग हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।


