अमृतसर | भवंज एसएल पब्लिक स्कूल में भवंज कला केंद्र की संध्या को यादगार बनाने के लिए 102वें मासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदू सहगल, भावना चावला, अभिषेक महेंद्रू, डॉ. अमित धवन ने अपने सुरों से वातावरण को मधुर बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पीएस ग्रोवर और सम्मानित अतिथि दीपिन राज थे। सभी प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी दिल छू लेने वाली गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. अमित धवन ने चिराग दिल का जगाओ अंधेरा है, अभिषेक महेंद्रू ने इतना मधुर इतना मधुर तेरा, भावना चावला और इंदू सहगल ने अपनी गायकी से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. पीएस ग्रोवर ने गायक और गायिकाओं की सराहना की। अध्यक्ष अविनाश मोहिंद्रु, डायरेक्टर डॉ. अनीता भल्ला, को-ऑर्डिनेटर विनोद शर्मा, प्रधानाचार्या सोनिया सहदेव और अन्य प्रबंधन सदस्यों का इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू ने श्रोताओं को आगामी 103वें कला केंद्र कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।


