अमृतसर | खालसा ग्लोबल रीच फाउंडेशन अमेरिका की ओर से खालसा कालेज फॉर वुमेन और खालसा कालेज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जरूरतमंद बच्चियों की सहायता के लिए 5 लाख का चेक भेंट िकया गया गया। यह चेक खालसा यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर रजिंदर मोहन छीना को भेंट िकया। छीना ने ज्वाइंट सेक्रेटरी गुनबीर सिंह की मौजूदगी में फाउंडेशन के कोओर्डिनेटर डॉ. सरबजीत सिंह की ओर से भेंट किए चेक मौके पर मौजूद डीन डॉ. सुरिंदर कौर और स्कूल प्रिंसिपल पुनीत कौर नागपाल को सौंप दिया। छीना ने कहा कि यूएसए से फाउंडेशन के सरपरस्त डॉ. बख्शीश सिंह की ओर से पहले भी विशेष माली सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने फाउंडेशन के प्रबंधकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सहायता से गरीब परिवार से मेरिटोरियस बच्चियां अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी। सरबजीत िसंह ने कहा कि इंटरनेशनल की यूएसए फाउंडेशन के डॉ. बख्शीश सिंह, कारज सिंह, प्रधान गुरवरिंदर कौर का यह मकसद था कि वह आर्थिक पक्ष से कमजोर जरूरतमंद व पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रयास करें।


