जैन साध्वी माता विभाश्री 9 जनवरी को रांची में मंगल प्रवेश करेगी। पारसनाथ से विहार कर इंदौर जाने के क्रम में उनका रांची में प्रवास होगा। उनके रांची आगमन को लेकर जैन समाज द्वारा उत्साह के साथ तैयारी की जा रही हैं। आचार्य जैन मुनि विराग सागर महाराज की शिष्या माता विभाश्री ससंघ रांची पहुंच रही हैं। बूटी मोड़ से विहार करते हुए करमटोली चौक पहुंचेगी। रांची के जैन समाज द्वारा करमटोली चौक पर उनका भव्य शोभा यात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा। शोभा यात्रा कचहरी रोड होते हुए 8.30 बजे दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद 9 बजे धर्मसभा होगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी। मीडिया प्रभारी राकेश कासलीवाल ने बताया कि रांची में जैन महिला जागृति द्वारा उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


