रांची | श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में 13 जनवरी को ओटीसी ग्राउंड में नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत और अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि हिंदू धर्म के साथ हमारी भारतीय संस्कृति का निर्वाह करते हुए मकर संक्रांति व लोहड़ी पर नमो पतंग उत्सव का आयोजन होगा। इसके संरक्षक सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। इस दौरान पतंग वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और खिचड़ी के महाभोग का वितरण किया जाएगा।


